समारोह से चोरी हुई बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के लखिमा निवासी विनोद गुप्ता पुत्र पूरन गुप्ता ने तहरीर देकर बताया था कि वह एक समारोह में शामिल होने के लिए बड़हिया बुजुर्ग गए थे। भोजन करने के बाद लौटने पर उनकी मोटरसाइकिल (UP 56 AP 1254) मौके से गायब मिली। इस संबंध में थाना श्यामदेउरवा पर मुकदमा अपराध संख्या 193/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बनकटिया क्षेत्र से बसाहिया बुजुर्ग टोला रखवाना निवासी लवकुश (35 वर्ष) पुत्र मिठाई लाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।


श्यामदेउरवा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *