हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
महराजगंज, 7 अप्रैल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बैजौली गांव की एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शादी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

श्यामदेउरवां पुलिस के अनुसार, बैजौली गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाना श्यामदेउरवां में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री को गांव के ही नीरज साहनी (22) पुत्र सामा साहनी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 75/2026 दर्ज किया।
इस मामले में आरोपी नीरज साहनी को मंगलवार को पुरैना चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ इसी मामले से संबंधित यह पहला मुकदमा दर्ज है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

