नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

कोल्हुई, महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के राज मंदिर गांव के समीप रविवार शाम नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।


पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी भेज दिया।


थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है तथा गुमशुदगी के दर्ज मामलों से भी मिलान कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पहचान होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *