69.90 ग्राम स्मैक के साथ युवक-युवती गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस, स्वाट (SWAT) और एसओजी (SOG) टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक और एक युवती को कुल 69.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।


पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के मार्गदर्शन में शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने दो पाउच में क्रमशः 41.20 ग्राम और 28.70 ग्राम स्मैक बरामद की।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन मणि त्रिपाठी (26 वर्ष) पुत्र योगेन्द्र मणि त्रिपाठी, निवासी लोहिया नगर वार्ड नंबर-14, थाना कोतवाली, महराजगंज तथा मनीषा निषाद (28 वर्ष) पत्नी बादल निषाद, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, चकला अउवर, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार करन मणि त्रिपाठी के विरुद्ध पूर्व से भी मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में थाना कोतवाली पर मु.अ.सं. 295/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार, उपनिरीक्षक अनिकेत सिंह, महिला उपनिरीक्षक नेहा यादव सहित कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम एवं एसओजी टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *