सिन्दुरिया पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा सामान बरामद

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज, 01 मई 2026। जनपद के थाना सिन्दुरिया पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई।


पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को वादी संतोष शर्मा निवासी बरवां कला ने सूचना दी थी कि उनकी दुकान “महालक्ष्मी इंटर प्राइजेज” (बलुवही धुस) से अज्ञात चोरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया गया है। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।


शुक्रवार तड़के करीब 1:45 बजे उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार व पुलिस टीम ने एसएस इंटर कॉलेज चिउटहा के पास से दो अभियुक्तों रवि पाठक व आदित्य यादव (निवासी लोहेपार, थाना कोठीभार) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी गया एक बुफर (VETEC) और एक डिजिटल स्टेबलाइजर (टाटा वोल्टास) बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस प्रकरण में संबंधित धाराओं में वृद्धि करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस टीम में शामिल रहे:


थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल सत्यप्रकाश, इन्द्रेश यादव, धर्मवीर सिंह एवं रिक्रूट कांस्टेबल सतीश प्रसाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *