फरेन्दा, महराजगंज। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी के नेतृत्व में मंगलवार को परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार फरेन्दा को महामहिम राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बिहार निवासी युवा भारत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। परिषद के प्रतिनिधियों ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर जिला संयोजक बृहस्पति मिश्रा, विशाल दुबे, बंटी मिश्रा, किशन देव तिवारी, विंध्यवासिनी पाण्डेय, सिविल बार एसोसिएशन के सचिव अजीत त्रिपाठी, वशिष्ठ मिश्रा, सतीश दुबे, अमित सैनी, धीरेंद्र सिंह, राम भवन गुप्ता, संजय मिश्रा, राम नारायण शुक्ला, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र तिवारी, रत्नेश, उपाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा, राज तिवारी, सुनील मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य एवं समर्थक उपस्थित रहे।
परिषद पदाधिकारियों ने मांग की कि मामले में पारदर्शी जांच कर न्याय सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

