स्कूटी सवार महिला से झपटमारी, गहना छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में गोरखपुर हाईवे पर सोमवार शाम एक महिला से झपटमारी की घटना सामने आई है। बदमाशों ने स्कूटी को टक्कर मारकर महिला को गिरा दिया और गहना छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मीरा देवी पत्नी अजय विश्वकर्मा, निवासी ग्राम जंगल डुमरी नंबर-2, अपनी पुत्री के साथ स्कूटी से परतावल से घर लौट रही थीं। उनकी पुत्री स्कूटी चला रही थी। आरोप है कि एसएसएस मार्ट के सामने दो अज्ञात युवकों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान बदमाश महिला का गहना छीनकर मौके से फरार हो गए।
पीड़िता ने बताया कि घटना 22 जून 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। घटना के संबंध में उन्होंने श्यामदेउरवा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *