मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, श्यामदेऊरवा पुलिस ने ताजियादारों संग की बैठक

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


परतावल/महराजगंज। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरिया स्थित रीगल मैरिज हॉल में गुरुवार को ताजियादारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने की।


बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने उपस्थित ताजियादारों का स्वागत किया और मोहर्रम से संबंधित शासन एवं प्रशासन की गाइडलाइन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, माहौल खराब करने अथवा जुलूस में व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने सभी ताजियादारों एवं क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की। साथ ही जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देशों का पालन करने को कहा।


बैठक में कोटवा, पिपरिया, परतावल कस्बा, सिरसिया मालमलिया, धनगढ़ा, छातिराम, धरमौली, देवीपुर समेत क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों के ताजियादार मौजूद रहे।
इस अवसर पर परतावल चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय, उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अजय कुमार, मुख्य आरक्षी वीरेंद्र कुमार यादव, मुख्य आरक्षी समीउल्लाह खान, आरक्षी राजकुमार सिंह, विकास यादव, संतोष प्रजापति सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *