प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में बच्चों ने मनाया संविधान दिवस

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

  • देश की एकता का लिया संकल्प
  • न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका को शक्ति प्रदान करता है संविधान : यशवीर कृष्ण त्रिपाठी

महराजगंज। घुघली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में बुधवार को बच्चों और शिक्षकों ने संविधान दिवस मनाया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी, सहायक अध्यापक डाॅ धनंजय मणि त्रिपाठी एवं रामजपित यादव ने संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं सर वीएन राव के योगदान की चर्चा करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी ने संविधान दिवस के बारे में बच्चों को जानकारी दी। साथ ही उन्हें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की शपथ एवं सकंल्प दिलाया गया। प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि संविधान ही न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका को शक्ति प्रदान करता है

शिक्षक डाॅ धनंजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि आजादी से पहले भारत में अंग्रेज शासको का कानून लागू था। साथ ही साथ देश में कई प्रकार के नियम कानून चलते थे। देश में कई प्रकार की कुरीतियों से देशवासियों को जूझना पड़ रहा था।

शिक्षक रामजपित यादव ने बच्चों को बताया कि जब देश आजाद हुआ उसके बाद 26 नवंबर के ही दिन देश का नया संविधान लागू हुआ। संविधान ही भारतीय जनमानस में समता, स्वतंत्रता, संप्रभुता, समानता का संचार करता है और शिक्षा, व्यवसाय, विकास को आगे बढ़ाने में मदद करता है।

इस अवसर पर आकांक्षा मौर्या, साक्षी कुशवाहा, मंशा कनानौजिया, राधा सहानी, कृष्णा सहानी, जैनुद्दीन अंसारी, ऐजाज अंसारी, समीर आलम, आनंद कुमार, प्रियांशु उर्फ खेसारी लाल, दीपक, अफरीना, साहिबा, सुहैल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *