बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान, घर-घर पहुंचकर शिक्षकों ने जांचा बच्चों का होमवर्क

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


परतावल/महराजगंज। विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर जीडी नेशनल स्कूल, घनहा नायक के शिक्षकों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाया।

इस दौरान शिक्षक गांव में घर-घर पहुंचे और बच्चों से मुलाकात कर उनके शैक्षिक कार्यों का निरीक्षण किया।अभियान के तहत शिक्षकों ने विद्यार्थियों का होमवर्क चेक किया तथा अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। शिक्षकों ने बताया कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और प्रत्येक बच्चे को नियमित रूप से पढ़ाई से जुड़े रहना चाहिए।


शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी उनकी पढ़ाई की निरंतरता बनी रहनी चाहिए। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को दिए गए होमवर्क की समीक्षा की गई और उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया।


विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा है। बच्चों को विद्यालय से जोड़कर और शिक्षा के प्रति जागरूक बनाकर ही उनके बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।


इस पहल की अभिभावकों ने भी सराहना की और बच्चों की शिक्षा के प्रति विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *