निर्माणाधीन पुलिया के पास दो पक्षों में मारपीट, आठ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल / महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार जाने वाली सड़क पर निर्माणाधीन पुलिया के समीप कल रात दो पक्षों के बीच कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसके बाद श्यामदेउरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार, घटना 9 जून 2026 की रात करीब 9 बजे की है। प्रथम पक्ष से अशोक (28), सनी तिवारी (30) तथा सिद्धार्थ शंकर शर्मा (42) निवासी श्यामदेउरवा को गिरफ्तार किया गया। वहीं द्वितीय पक्ष से आदित्य उर्फ लड्डू शर्मा (23), शैलेन्द्र उर्फ गुड्डू शर्मा (35), रिशु चौहान (19), अजय सिंह (20) तथा अमित चौधरी (24) निवासी श्यामदेउरवा को हिरासत में लिया गया।


थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *