परतावल में टूर एंड ट्रैवल्स संचालकों के साथ चौकी इंचार्ज की बैठक, ठगी रोकने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

परतावल, महराजगंज। विदेश भेजने के नाम पर बढ़ रही ठगी की घटनाओं को देखते हुए परतावल चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के टूर एंड ट्रैवल्स संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ फर्जीवाड़ा न किया जाए तथा गलत वीजा, टिकट या अन्य दस्तावेज उपलब्ध न कराए जाएं।

चौकी इंचार्ज ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संचालकों से अपने कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतने तथा ग्राहकों को सही जानकारी देने की अपील की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए भी कहा।

बैठक में मौजूद संचालकों ने पुलिस को सहयोग का भरोसा दिलाया और नियमों का पालन करने की बात कही।

इस अवसर पर अब्दुल्ला, ज़िशान, ओबैद, गुड्डू, अफज़ल, वसीउल्लाह सहित अन्य टूर एंड ट्रैवल्स संचालक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *