एनडीपीएस एक्ट के ₹10 हजार के इनामिया अभियुक्त को ठूठीबारी पुलिस ने दबोचा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज, 08 जून 2026। जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामिया अभियुक्त रफीक अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन में वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना और लगातार की गई सुरागरसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को परतावल क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त रफीक अंसारी (27 वर्ष) पुत्र महमूद अंसारी, निवासी लोहसी थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर है। वह थाना ठूठीबारी में पंजीकृत मु0अ0सं0 66/2026, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित था और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज
कांस्टेबल दिलीप यादव
कांस्टेबल अवनीश यादव


महराजगंज पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करी और अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *