धनेवा-धनेई आईटीआई में 9 जून को लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनी करेगी भर्ती

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज, 8 जून 2026। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज एवं राजकीय आईटीआई महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में 9 जून 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला प्रातः 10 बजे से राजकीय आईटीआई धनेवा-धनेई परिसर में आयोजित होगा।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी ध्रुव ट्रान्समिशन लिमिटेड भाग लेगी। कंपनी ऑटोमोटिव वायरिंग हार्नेस एवं इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी है और देश-विदेश के प्रमुख ऑटोमोबाइल उद्योगों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी के प्लेसमेंट अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।
मेले में मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल ट्रेड से संबंधित अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया एप्टीट्यूड टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से संपन्न होगी।


जिला सेवायोजन कार्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने साथ आधार या अन्य पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा तथा पासपोर्ट आकार के दो फोटो लेकर निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंचें।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले की पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा, हालांकि मेले में शामिल होने के लिए यात्रा व्यय देय नहीं होगा।

जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने और रोजगार के अवसर प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *