हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल/ महराजगंज। परतावल क्षेत्र में एक दुकानदार को घर लौटते समय रास्ते में रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के भटगावा उर्फ तरकुलवा निवासी शाह फहद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परतावल मेन चौक पर दुकान चलाता है। आरोप है कि 5 जून की रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर अपने भाई के साथ घर लौटते समय मलमलिया उर्फ सिरसिया पुल के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर जहूपिपरा निवासी शाहरुख खान उर्फ जाबिर अली, सेमरा चंदौली निवासी धीरेन्द्र, श्यामदेउरवा निवासी आशीष कुमार, गबडुआ निवासी जैद तथा तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं, मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। शाहरुख खान का आरोप है कि विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसकी गाड़ी का शीशा तोड़कर नुकसान पहुंचाया।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#महराजगंज #परतावल #श्यामदेउरवा #मारपीट #CrimeNews #FIR #MaharajganjNews #BreakingNews #UttarPradesh #HarshodayTimes #PoliceAction #SocialMediaNews

