नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। थाना सिन्दुरिया पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, 5 जून को एक महिला ने थाना सिन्दुरिया में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी इरफान अली निवासी लक्ष्मीपुर एकडंगा, थाना सिन्दुरिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उसकी तलाशी में 310 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद होने की जानकारी दी गई है।


पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा आरोपी के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या, कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार, अमित कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल सन्नी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *