हर्षोदय टाइम्स | बिमलेश कुमार पाण्डेय
घुघली, महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है। थाना क्षेत्र के ठेढ़ीला चौराहे पर स्थित एक पान गुमटी को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए उसका ताला तोड़ दिया और नकदी सहित हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। खास बात यह है कि बीते 15 दिनों के भीतर इसी गुमटी में चोरी की यह तीसरी घटना बताई जा रही है, जिससे व्यापारियों में रोष और भय का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या-10 निवासी रामअवध जायसवाल प्रतिदिन की तरह बुधवार रात अपनी पा15 दिनों में तीसरी चोरी से दहशत, पान गुमटी का ताला तोड़कर नकदी व सामान पर हाथ साफन गुमटी बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब छह बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो गुमटी का ताला टूटा हुआ मिला। गुमटी का फाटक भी क्षतिग्रस्त था। अंदर जाकर देखने पर गल्ले में रखे करीब चार हजार रुपये नकद गायब थे। इसके अलावा पान मसाला, सिगरेट, तंबाकू एवं अन्य बिक्री का सामान भी चोरी हो चुका था। पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत लगभग 14 हजार रुपये है।
रामअवध जायसवाल ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि पिछले 15 दिनों में उनकी गुमटी को तीसरी बार निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी दो बार चोर ताला तोड़कर नकदी और सामान चुरा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में शिकायत दिए जाने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग सका, जिसके कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लगातार हो रही वारदातों से क्षेत्र के छोटे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है और उनके कारोबार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों की भीड़ मौके पर जुट गई। व्यापारियों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अन्य दुकानदार भी ऐसी घटनाओं का शिकार हो सकते हैं।
पीड़ित दुकानदार ने घुघली चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

