धर्मपुर चौराहे पर अवैध बालू लदा ट्रक सीज, पुलिस व ARTO की संयुक्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज, 31 मई। जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रक को सीज कर दिया।


पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भिटौली सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। रविवार को धर्मपुर चौराहा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने ट्रक संख्या UP 50 AT 9444 को रोककर उसकी जांच की।


जांच में ट्रक पर अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जाना पाया गया। इसके बाद टीम ने नियमानुसार वाहन को सीज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।


पुलिस के अनुसार अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी ARTO मनोज सिंह, उपनिरीक्षक यदुवीर यादव तथा कांस्टेबल विवेकानन्द सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *