चोरी की 07 बैटरियों के साथ तीन गिरफ्तार, खरीददार दुकानदार भी दबोचा गया

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की 07 अदद बैटरियां बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में चोरी की बैटरियां खरीदने वाला एक दुकानदार भी शामिल है।


पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 263/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित मामले में कोतवाली पुलिस टीम ने जांच के दौरान चोरी की बैटरियां बरामद कीं। इस दौरान दो आरोपितों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध धारा 303(2), 317(2)/317(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।


गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेन्द्र साहनी निवासी मधुबन, मनीष श्रीवास्तव निवासी शास्त्री नगर तथा सलमान निवासी बरवा फाटक थाना कोतवाली जनपद महराजगंज शामिल हैं।
बरामदगी में 07 अदद चोरी की बैटरियां शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र जैन, उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल अरुण पाण्डेय, कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा आरक्षी अजीत यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *