अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में महराजगंज में सपा का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

सपा नेता बोले लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बर्दाश्त नहीं


महराजगंज। दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की सूचना के बाद महराजगंज में सियासी माहौल गर्म हो गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल और जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।


प्रदर्शन में शामिल सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताते हुए इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और समाजवादी पार्टी इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।


पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक और राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।


वहीं, सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि यदि इस तरह की कार्रवाई जारी रही तो पार्टी आंदोलन को और व्यापक करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से लोकतांत्रिक विरोध जारी रखने का आह्वान किया।


प्रदर्शन के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल की तैनाती रही। पुलिस प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी और स्थिति पर लगातार नजर रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *