अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल/ महाराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरिया स्थित दारुल उलूम अहले सुन्नत इशाअतुल इस्लाम में ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे और मुल्क में अमन, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ मांगी गई।

मौलाना मतलूब ने नमाज के बाद तकरीर करते हुए लोगों को आपसी प्रेम, सौहार्द और शांति के साथ रहने का पैगाम दिया। उन्होंने देश में अमन-चैन कायम रहने तथा बीमार और मजबूर लोगों की सलामती के लिए विशेष दुआ कराई।

ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।

इस दौरान श्यामदेउरवा थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश एवं चौकी प्रभारी अमित सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *