हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज। घुघली ब्लॉक अंतर्गत चौमुखा स्थित चन्दन वन काली माता स्थान पर आयोजित श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान में रविवार को समाजवादी पार्टी की नेत्री सुमन ओझा पहुंचीं। उन्होंने यज्ञ स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इस दौरान सपा नेत्री सुमन ओझा ने यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर धार्मिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
महायज्ञ में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरे क्षेत्र का वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत से भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गई थीं।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।



