दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को श्यामदेउरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज।  श्यामदेउरवा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई।


पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल संजय सिंह द्वारा कार्रवाई की गई।


पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 144/26 धारा 64(1), 137(2), 115(2), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त विशाल कशौधन पुत्र रामकिशुन निवासी ग्राम डुमरी खास रामपुर बुजुर्ग, रामपुर 15 मील चौराहा थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 22 वर्ष को ग्राम पिपरपाती पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया।


पुलिस के मुताबिक अभियुक्त पर आरोप है कि उसने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा दर्ज किया गया था।


गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *