हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज। समाजवादी पार्टी ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक नई पहल की है। सोमवार को पनियरा विधानसभा क्षेत्र में सपा का नया जनसंपर्क कार्यालय भव्य समारोह के बीच उद्घाटित किया गया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव और पूर्व विधायक श्रीपत आज़ाद रहे। दोनों ने अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्ने लाल यादव और दिलीप कुमार शुक्ल के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।
भावी विधायक आमिर खान ने कहा, “जनता की समस्याएं और शिकायतें सुनना हमारा पहला कर्तव्य है। जनता की आवाज ही हमारी ताकत है।” उन्होंने बताया कि यह कार्यालय जनता और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद का सेतु बनेगा, जहां हर व्यक्ति अपनी समस्या बिना झिझक रख सकेगा।
उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव गरीबों, किसानों और नौजवानों की आवाज रही है और आगे भी यही परंपरा कायम रहेगी।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव औरंगजेब खान, डॉ. दाऊद अंसारी, तुलसी यादव, एहसान भाई, बीरबहादुर, इंद्रासन यादव, पन्ने लाल यादव (अंतरराष्ट्रीय पहलवान), उमेश मिश्रा, गायक विद्यासागर, अंबिका यादव, अशोक जायसवाल, लालू यादव, रमजान अंसारी, बदरुद्दीन सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आमिर खान ने कहा यह कार्यालय केवल पार्टी का नहीं, बल्कि जनता की आवाज का केंद्र होगा। यहां हर व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आ सकता है और उसका समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

