पनियरा में उद्योग व्यापार मंडल की नई टीम गठित, दिलीप कसौधन बने नगर अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


पनियरा/महराजगंज। पनियरा ब्लॉक सभागार में बुधवार को आयोजित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संगठन विस्तार कार्यक्रम में नगर इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों की मौजूदगी के बीच दिलीप कसौधन को सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही नवगठित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।


समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख एवं प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने अध्यक्षता की।


नई कार्यकारिणी में ई. आकाश जायसवाल को विधानसभा अध्यक्ष, अजय जायसवाल को महामंत्री, रामनिवास सिंह को कोषाध्यक्ष तथा भोला जायसवाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अन्य व्यापारियों को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, पत्रकारों एवं नगर पंचायत पनियरा के सभासदों को अंगवस्त्र व भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।


मुख्य अतिथि वेद प्रकाश शुक्ल ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि संगठित समाज अपने अधिकारों की रक्षा बेहतर तरीके से कर सकता है। वहीं जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को हर समय सक्रिय रहने का भरोसा दिलाया।


नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके सम्मान की रक्षा और संगठन के विस्तार के लिए समर्पित होकर कार्य करने की बात कही।


इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अजय राज कसौधन, जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुड्डू तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, विद्युत विभाग के जेई प्रभात दुबे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *