चुनवटिया टोला बरगदही में 9.50 लाख से बने छठ घाट का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



एक परिवार-एक पौधा’ अभियान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

हर्षोदय टाइम्स / कौशल श्रीवास्तव

पनियरा/ महराजगंज। पनियरा ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा चुनवटिया टोला बरगदही में विधायक निधि से 9.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित छठ घाट का बुधवार को उद्घाटन किया गया। विधायक सुपुत्र एवं भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह तथा दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी शिवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर छठ घाट का लोकार्पण किया।


इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से आयोजित ‘एक परिवार, एक पौधा’ कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति पौधा लगाने के साथ उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाए तो पर्यावरण संरक्षण का अभियान सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो यह अभियान पर्यावरण के लिए बेहद प्रभावी साबित होगा।


दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यदि प्रत्येक विद्यार्थी एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उठाए तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


कार्यक्रम के आयोजक मनमोहन गुप्ता को युवा नेता निर्भय सिंह ने शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की।


इस दौरान मंडल अध्यक्ष परतावल विवेक पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष सुभाष यादव, एबीवीपी जिला संयोजक अंकित चौधरी, विधानसभा फरेंदा प्रभारी वीरेंद्र चौहान, पूर्ण प्रांतीय परिषद सदस्य मोलई, नगर सह मंत्री खुशी अग्रहरी, आरकेएम संयोजक श्रेया यादव, अखिल प्रताप सिंह, अखंड शुक्ला, बबलू सिंह, जयप्रकाश, मयंक मणि त्रिपाठी, अभिनव, टाइगर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *