हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज एवं एच.ए.के.पी.एस. इंग्लिश स्कूल में अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन सम्पन्न

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


पनियरा/महराजगंज।उस्का स्थित हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज एवं H.A.K.P.S. English School में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन (PTM) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति, अनुशासन एवं विद्यालयी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।


सम्मेलन के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन, उपस्थिति और व्यवहार को लेकर अभिभावकों से विस्तार से चर्चा की। वहीं अभिभावकों ने भी विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था पर विश्वास जताते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।


विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। प्रबंधक मोहम्मद सलीम खान ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के आपसी समन्वय से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। वहीं प्रधानाचार्या पूजा शाही ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों पर निरंतर ध्यान देने की अपील की।


विद्यालय परिवार ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *