सावित्री पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने लहराया परचम

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


सम्मान समारोह में छात्रों का हुआ उत्साहवर्धन, विद्यालय परिवार में खुशी की लहर


परतावल, महराजगंज। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सावित्री पब्लिक स्कूल, परतावल में खुशी का माहौल छा गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जनपद का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।


विद्यालय के छात्र अर्पित गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रवि शुक्ला ने 87.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा प्रखर मिश्रा ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आशीष चौहान (82.8%), गिरिजेश साहनी (82.6%), अभिषेक गुप्ता (78.4%), प्रांजल उपाध्याय (76.8%), साहिदा खातून (76.8%), साक्षी सोनी (76.8%), खुशी मिश्रा (76.4%), हर्षिता सिंह (75.8%), आराधना सिंह (75.4%) एवं आयुषी सिंह (75%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।


इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक बी. के. पाण्डेय ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने मेधावियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर मिठाई खिलाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।


उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने परिश्रम और अनुशासन से यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।


सहायक निदेशक जया पाण्डेय ने छात्राओं के प्रदर्शन की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अनुकरणीय है और यह उनके उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है। वहीं प्रधानाचार्या प्रीति पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता किसी भी शिक्षक के लिए सबसे गर्व का क्षण होती है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *