सीएमओ का औचक निरीक्षण, परतावल स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था पर गिरी गाज

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में फैली गंदगी और अव्यवस्था देखकर वे भड़क उठे।

महिला विंग की स्थिति सबसे खराब मिली। यहां मरीजों से अवैध वसूली की शिकायत सामने आई। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी सरिता खरवार और सुप्रिता यादव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, गंदगी और लापरवाही के चलते सफाईकर्मी मीरा को महिला विंग से हटा दिया गया।

इसी बीच अस्पताल की बिजली कटौती की खबर मीडिया में आने पर सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया और तत्काल व्यवस्था सुधारने का आदेश दिया।

सीएमओ डॉ. शुक्ला ने साफ चेतावनी दी कि “अस्पताल में मरीजों की सुविधा से समझौता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *