महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवां क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक लोडर मय ट्रैक्टर को सीज कर दिया। सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाना श्यामदेउरवां परिसर में खड़ा कराया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर कुमार गौतम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में की गई।
संयुक्त टीम में नायब तहसीलदार प्रदुम्मन सिंह एवं नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव भी शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त निम्न वाहन सीज किए गए—
*ट्रैक्टर नंबर UP 56 AW 1850 मय ट्रॉली
*बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर मय ट्रॉली
*पावर ट्रैक ट्रैक्टर मय लोडर
पुलिस ने बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।




