महराजगंज सदर तहसील क्षेत्र में अगया पुल से सेमरा राजा बड़ी नहर पटरी तक जाने वाली सड़क बदहाल होकर लोगों के लिए खतरा बन गई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं, जबकि चारपहिया वाहन भी झटकों और फिसलन के बीच गुजरने को मजबूर हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और भयावह हो जाती है, जिससे राहगीरों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

