वाई- मंगली विजिट प्रोग्राम के तहत कमान अधिकारी द्वारा जयपुरिया इंटर कॉलेज का किया गया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / डॉ हरि प्रकाश पाण्डेय

आनंद नगर /महराजगंज 13 जनवरी : सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में वाई मंगली विजिट प्रोग्राम के तहत कमान अधिकारी एनसीसी सब यूनिट द्वारा निरीक्षण किया। जयपुरिया इंटर कॉलेज के सभी एनसीसी कैडेट सेल्यूट करके गॉड ऑफ़ ऑनर देकर सम्मानित किया तथा एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट उप प्रधानाचार्य श्रीकांत गौर एवं प्रधानाचार्य साकिर हुसैन का अभिवादन किया गया ।

कमान अधिकारी कर्नल बीके शर्मा ने सभी केडटो से मिलकर एनसीसी की महत्ता एवं बी सर्टिफिकेट की तैयारी की जानकारी प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कमान अधिकारी द्वारा एनसीसी के सारे रिकॉर्ड फाइल का उनके द्वाराविधिवत निरीक्षण किया एवं उचित सुझाव सलाह दिया गया , तत्पश्चात एनसीसी के विधिवत व्यवस्था को देखकर लेफ्टिनेंट श्रीकांत गौर एवं प्रधानाचार्य साकिर हुसैन के व्यवस्थाओं को देखकर उनके द्वारा प्रशंसा किया गया।

इस अवसर पर एनसीसी के कैडेट शैलेश कुमार ,सूरज कुमार हर्षित कुमार, प्रीति कुमारी ,शिप्रा ,नीलम, संजना गुप्ता, रिमझिम के साथ सभी कैडेट उपस्थित होकर कार्यक्रम में योगदान दिए ।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *