श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कतरारी उ0नि0 रामानुज सिंह यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में रोकथाम जुर्म-जरायम में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कतरारी चौराहे से नहर पुलिया की तरफ जा रहा है, जिसके पास अवैध तमंचा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम कतरारी नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर अभियुक्त अंकुल सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी अतरौलिया थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 19 वर्ष को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना श्यामदेउरवां पर मु0अ0सं0 136/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 रामानुज सिंह यादव, उ0नि0 सुनील कुमार सिंह, उ0नि0 लक्ष्मीकांत तिवारी, हे0का0 प्रमोद कुमार यादव, का0 अविनाश सिंह एवं का0 इस्तयाक आलम अंसारी शामिल रहे।

