ममता को नमन : जी डी नेशनल स्कूल घनहा नायक में उत्साह के साथ मनाया गया मदर्स डे

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। परतावल क्षेत्र के ग्राम सभा धनहा नायक स्थित जी डी नेशनल स्कूल में रविवार को मदर्स डे बड़े ही उत्साह, उल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच मनाया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं माताओं की विशेष उपस्थिति रही। पूरे विद्यालय परिसर में मातृत्व सम्मान की अनूठी छटा देखने को मिली।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए गीत, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने कहा कि माँ केवल जन्म देने वाली नहीं, बल्कि जीवन की पहली गुरु होती हैं, जिनके संस्कार व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाते हैं।


विद्यालय परिवार की ओर से मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा गया कि भारतीय संस्कृति में माँ का स्थान सर्वोच्च माना गया है। माँ का त्याग, समर्पण और निस्वार्थ प्रेम ही परिवार और समाज को मजबूती प्रदान करता है। वक्ताओं ने कहा कि माँ की ममता तपती धूप में शीतल छांव की तरह जीवनभर संबल देती है।


इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सभी माताओं के उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना करते हुए मातृशक्ति को सादर प्रणाम किया। कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *