महराजगंज। मातृ दिवस के पावन अवसर पर सावित्री पब्लिक स्कूल ग्रुप के निदेशक बी.के. पाण्डेय ने समस्त माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में माँ को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी” अर्थात माँ और जन्मभूमि का स्थान स्वर्ग से भी श्रेष्ठ होता है। माँ केवल जन्म देने वाली ही नहीं, बल्कि जीवन की प्रथम गुरु एवं संस्कारों की आधारशिला होती हैं।
श्री पाण्डेय ने कहा कि माँ का निस्वार्थ प्रेम, त्याग, धैर्य और परिवार के प्रति समर्पण समाज को मजबूती प्रदान करता है। जीवन के हर संघर्ष में माँ की ममता और आशीर्वाद व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने ईश्वर से सभी माताओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद सदैव समाज को दिशा देता रहेगा। अंत में उन्होंने सभी को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मातृशक्ति को सादर वंदन किया।

