विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में दो नामजद हिरासत में, पुलिस जांच जारी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026 को यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना श्यामदेउरवा पुलिस एवं फील्ड यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। मृतका की पहचान बंदना पत्नी अच्छे लाल (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना श्यामदेउरवा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।


अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *