MTQ स्कॉलरशिप परीक्षा में आरफा सिद्दीकी ने मंडल स्तर पर पाया दूसरा स्थान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज जिले के विकास खण्ड पनियरा अंतर्गत ग्राम पंचायत उस्का स्थित हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा आरफा सिद्दीकी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हेरा पब्लिक स्कूल, आज़मगढ़ द्वारा आयोजित IIT-JEE एवं NEET प्रोग्राम हेतु मिल्लत टैलेंट क्वेस्ट (MTQ) स्कॉलरशिप परीक्षा में आरफा सिद्दीकी ने मंडल स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।


इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मऊ में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. अरशद जमाल (डायरेक्टर, स्कॉलर पब्लिक स्कूल, मऊ) द्वारा छात्रा को ₹4000 की छात्रवृत्ति एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


आरफा की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का परिणाम बताया जा रहा है। विद्यालय द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निरंतर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया जाता रहा है, जिसका सकारात्मक असर लगातार देखने को मिल रहा है।


इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *