बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्त हुए एसपी, सार्वजनिक स्थलों पर नशेबाजी पर चलेगा डंडा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने की सख्त हिदायत दी।


एसपी ने स्वयं चेकिंग अभियान की कमान संभाली और परीक्षा केंद्रों के आसपास की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


विशेष रूप से सार्वजनिक स्थलों पर नशा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस सख्ती से जिले में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *