महराजगंज। अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 123/2026 से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना पनियरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मो. सुलेमान पुत्र मो. मुन्ना निवासी वार्ड नंबर 10 चकडुमरिया पुरनवास, थाना सुपौल, जनपद सुपौल (बिहार) को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को बभनौली बनरहवा पुल के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पनियरा में मु0अ0सं0 123/2026 धारा 87 एवं 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आदर्श सिंह तथा कांस्टेबल बेचन यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

