ट्रेन हादसे में व्यक्ति की मौत, परिवार को मिला 9,50000 लाख सहायता धनराशि

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/रतन पाण्डेय

परतावल/ महराजगंज: जनपद के नगर पंचायत परतावल अंतर्गत वार्ड नम्बर 14 महात्मा गांधी नगर (अकटहवा टोला बरियारवा) निवासी राजेश राजभर का आज से लगभग तीन माह पहले ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। जिनके परिवार को आज रेल विभाग की तरफ से आर्थिक सहायता दी गई है


मालूम हो की नगर पंचायत परतावल वार्ड नम्बर 14 महात्मा गांधी नगर (बरियरवा टोला) निवासी राजेश राजभर तीन माह पूर्व चण्डीगड़ से गोरखपुर आ रहे थे कि अचानक उनकी रास्ते में ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी जिनको आज रेल विभाग से 9,50000/ नौ लाख पच्चास हजार रुपया सहयोग धनराशी चेक के माध्यम से स्व: राकेश राजभर की पत्नी ज्योति देवी को दिया गया।


राकेश व ज्योति देवी के चार संताने है जिसमे दो पुत्र तो दो पुत्री जिनकी पढ़ाई लिखाई गांव में संचालित एस एस इण्टर कॉलेज निजी विद्यालय में चलता है। ज्योति देवी का कहना है कि जिनके सहारे हम और हमारा परिवार खुश थे उसकी भरपाई तो नही कोई कर सकता लेकिन मैं रेल विभाग को धन्यवाद दे रही हू की उन लोगों ने हमारे बच्चो के सहारे के लिए जो धनराशि दिए है उसके लिए मैं आजीवन आभारी रहूंगी। ये कहते हुए ज्योति की आंख भर आया।


ज्योति देवी को 9,50000/का चेक देने के लिए उपस्थित
ए.के. सूमन (मण्डल वाणिज्य प्रबंधक लखनऊ)
डी.के. श्रीवास्तव (मुख्य वाणिज्य निरीक्षक)
एस .के. बरुआ (मुख्य वाणिज्य निरीक्षक)
जितेंद्र कुमार (मुख्य वाणिज्य निरीक्षक)
भानु प्रताप सिंह (मुख्य हिट निरीक्षक)
दिलीप कुमार (मण्डल निरीक्षक आर.पी.एफ.)
संदीप कुमार (अकाउंटेंट) साथ में वार्ड नंबर14 के सभासद शिवेंद्र सिंह एवं वार्ड के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *