हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के अहिल्याबाई वार्ड नंबर-7 देवीपुर में लंबे समय से झूलते बिजली तारों की समस्या से परेशान लोगों को अब राहत मिल गई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी की पहल पर क्षेत्र में नया विद्युत पोल स्थापित किया गया।
बताया गया कि 22 अप्रैल 2026 को प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने विद्युत विभाग से झूलते तारों को दुरुस्त कराने की मांग की थी। मांग के बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके का सर्वे कराया गया था। सर्वे के उपरांत अब वार्ड में नया पोल लगाकर बिजली व्यवस्था को बेहतर किया गया है।
प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्रवासियों से किया गया वादा पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि पोल लगने से अब लोगों को झूलते तारों से होने वाले खतरे से राहत मिलेगी। वहीं वार्ड नंबर-7 देवीपुर के लोगों ने पोल लगने पर खुशी जताते हुए विभाग और जन प्रतिनिधि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया।



