हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज की स्कॉलरशिप परीक्षा का परिणाम घोषित, मेधावियों ने बढ़ाया मान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज जनपद के पनियरा क्षेत्र स्थित हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में आयोजित स्कॉलरशिप परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कॉलेज के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 3 मई को कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा OMR आधारित एवं नकलविहीन व्यवस्था में संपन्न कराई गई थी, जिसके बाद मेरिट सूची जारी की गई।


कक्षा 11 की परीक्षा में पूजा वर्मा और सुधीर पटेल ने 41 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों छात्रों को 12 महीने की संपूर्ण फीस माफी के साथ सम्मानित किया जाएगा। वहीं विवेक गौड़ ने 37 अंकों के साथ द्वितीय, मोहिनी गौड़ ने 33 अंकों के साथ तृतीय तथा कुमारी प्रतिमा ने 31 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया। नवनीत वर्मा और सईदुज्जमा अंसारी ने 28-28 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पंचम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को नियमानुसार शुल्क माफी और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।


कक्षा 9 में उम्मे हबीबा ने 41 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अभिनव विश्वकर्मा 39 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। रिंकी मौर्या ने 32 अंक प्राप्त कर तृतीय, महमूद ने 31 अंक के साथ चतुर्थ तथा कमरे आलम ने 29 अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया। सफल छात्रों को छात्रवृत्ति योजना के तहत फीस में छूट और अन्य प्रोत्साहन दिए जाएंगे।


कॉलेज प्रबंधक ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। प्रबंधन ने बताया कि चयनित छात्रों का सम्मान समारोह जल्द ही कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि अलग से घोषित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *