परिचित बनकर आया ठग, 7 लाख के जेवर लेकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



शादी का बहाना बनाकर ले गया चेन व अंगूठियां, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


पनियरा/महराजगंज ।नगर पंचायत पनियरा स्थित कन्हैया लाल रामप्रकाश ज्वेलर्स की दुकान पर एक शातिर ठग ने परिचय का फायदा उठाकर लगभग 7 लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना से क्षेत्र के सर्राफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 को दोपहर करीब 3:20 बजे दादा सोहाके नाम का एक व्यक्ति दुकान पर पहुंचा। वह पहले से परिचित होने के कारण दुकानदार ने उस पर भरोसा कर लिया। आरोपी ने शादी का हवाला देते हुए जेवर दिखाने को कहा और चार सोने की चेन व छह महिलाओं की अंगूठियां लेकर चला गया।


काफी समय बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा, तो दुकानदार विनोद कुमार मद्देशिया को शक हुआ। उन्होंने आरोपी के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।


पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी पीपीगंज थाना क्षेत्र में कई सर्राफा कारोबारियों को निशाना बना चुका है और उस पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप हैं। इस संबंध में पीपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज है तथा पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। आरोपी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है और सूचना देने पर इनाम भी घोषित किया गया है।


इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *