हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महाराजगंज जनपद के विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत धनहा नायक में स्थित जीडी नेशनल स्कूल में 14 फरवरी 2026 को ब्लैक डे (काला दिवस) के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर वर्ष 2019 में हुए Pulwama attack में शहीद हुए भारत माता के वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान शहीदों के शौर्य, साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। विद्यालय के निदेशक इंजीनियर चंदन गुप्ता एवं प्रधानाचार्य ए० के ० ने संयुक्त रूप से शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों और छात्र-छात्राओं द्वारा मोमबत्तियां जलाकर शहीद जवानों को नमन किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उनका सर्वोच्च त्याग आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत रहा।

