450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज, 5 मई। जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक को 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना ठूठीबारी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर खुर्द स्थित भौरहिया नदी पुल के पास पगडंडी मार्ग से पुलिस ने शिवम साहनी (19) पुत्र रमेश निवासी डिगही थाना ठूठीबारी को पकड़ लिया।


तलाशी के दौरान उसके पास से पांच बोरों में कुल 450 शीशी अवैध नेपाली शराब तथा एक साइकिल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 60/63 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


बरामदगी में शामिल टीम


इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनीष पटेल, उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज, हेड कांस्टेबल उदयभान कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा कांस्टेबल दीपक कुमार, कवि कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद यादव और रिक्रूट कांस्टेबल गौरव पासवान की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *