आगामी त्योहारों को लेकर परतावल में पुलिस का फ्लैग मार्च

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


परतावल/ महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र में आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देश के क्रम में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कस्बा परतावल में फ्लैग मार्च किया गया।


फ्लैग मार्च में थाने के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण शामिल रहे। पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्र एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।


इस दौरान लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई तथा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और क्षेत्र में लगातार गश्त जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *