हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल /महाराजगंज। परतावल ब्लॉक के धनहा नायक स्थित जीडी नेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम में यूकेजी वर्ग में मृगेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रथम तथा रीतू मध्देशिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एलकेजी वर्ग में प्रत्युष पटेल प्रथम और शिवेंद्र सिंह द्वितीय रहे। नर्सरी वर्ग में अनुप्रिया गुप्ता ने प्रथम तथा मान्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय के निदेशक ई. चंदन गुप्ता ने सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षिका रेखा गुप्ता, दीपिका श्रीवास्तव, अंजली सिंह, जानवी जायसवाल, रेनू दीक्षित तथा शिक्षक हेमंत, विपिन समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



