पट्टा भूमि पर कब्जे का आरोप, तहसील दिवस में गूंजा मामला

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

पत्रकार ने निष्पक्ष जांच व सीमांकन की उठाई मांग

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज ।  तहसील दिवस के दौरान नगर पंचायत परतावल क्षेत्र में पट्टा भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला प्रमुखता से सामने आया। पत्रकार करुणाकर राम त्रिपाठी ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की।


प्रार्थना पत्र के अनुसार, उनके स्वर्गीय पिता राम प्रसाद पुत्र रुपनारायण के नाम वर्ष 1991 में वृक्षारोपण के उद्देश्य से गाटा संख्या 950 पर पट्टा स्वीकृत किया गया था, जिसकी प्रमाणित प्रति उनके पास उपलब्ध है। इसके बावजूद आरोप है कि वर्तमान में नगर पंचायत परतावल द्वारा उक्त भूमि पर कब्जा कर लिया गया है।


प्रार्थी ने अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और भूमि का सीमांकन किसी स्वतंत्र एवं सक्षम राजस्व टीम से कराया जाए। साथ ही, संबंधित भूमि पर वारिसों के नाम नामांतरण (वरासत) की प्रक्रिया भी पूरी कराने की बात कही गई है।


इसके अतिरिक्त, जांच पूरी होने तक नगर पंचायत को भूमि पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई या कब्जा करने से रोकने के लिए प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की गई है।


मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *