नव-निर्मित मुख्य गेट का फीता काटकर किया उद्घाटन

रजिस्टर, शस्त्रागार व साफ-सफाई पर दिए सख्त निर्देश
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
परतावल/ महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बुधवार को श्यामदेउरवा थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नव-निर्मित मुख्य गेट का फीता काटकर उद्घाटन किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के विभिन्न रजिस्टरों की गहन जांच करते हुए अभिलेखों को समय से अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शस्त्रागार का निरीक्षण कर हथियारों की स्थिति देखी, वहीं मेस में पुलिसकर्मियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता भी परखी। साफ-सफाई को लेकर उन्होंने परिसर, बैरक और कार्यालय को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना जाए तथा मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम, थाना प्रभारी अभिषेक सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शंभूनाथ सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। एसपी ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।


