हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज, 02 मई 2026: जनपद महराजगंज के थाना पनियरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई।
थाना पनियरा में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 124/2026, धारा 70(2), 75, 79, 351(3), 308(2) बीएनएस एवं 5G/6 व 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त इरफान अली (उम्र करीब 20 वर्ष) तथा आजाद (उम्र करीब 18 वर्ष) को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों को शनिवार दोपहर 02 मई 2026 को लगभग 13:35 बजे भौराबारी पुल के पास, थाना पनियरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी ग्राम माधोनगर, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज के निवासी हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक गणेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल परमेश्वर गौड़ तथा कांस्टेबल अमन सिंह शामिल रहे।
पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

